फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। नगर निवासी एक अधिवक्ता के अपहरण एवं फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता की हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अधिवक्ता आसिफ इकबाल पुत्र अब्दुल वहीद के अधिवक्ता पुत्र शाकिर मलिक का मंगलवार सुबह घूमने के दौरान कार सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया था। इसकी जानकारी पाकर परिजनों ने अपहरणकर्ता को पांच लाख की फिरौती दिल्ली स्थित सराय मेट्रो के पास एक सीवर पाइप के पास दी। इसके बाद फरीदाबाद के तिलपत गांव स्थित बंशी की बस्ती के समीप शाकिर लहूलुहान हालत में परिजनों को मिला। जिस पर उसे मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को इस मामले में अधिवक्ता ने थाने में मामले की जानकारी देकर तहरीर दी थी। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिवक्ता आसिफ इकबाल थाना प्रभारी अशोक कुमार से मिला और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच एवं अपहरणकर्ता की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द अपहरणकर्ता पकड़ा जाएगा। घायल शाकिर के पिता आसिफ इकबाल ने बताया कि शाकिर की हालत में पहले की अपेक्षा सुधार है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, अधिवक्ता की हालत में सुधार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें