सरधना। ग्राम मुल्हेड़ा में रंजिशन सोमवार दोपहर पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौडे़ तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
मुल्हेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र बीरबल का गांव के ही कुछ लोगों ने विवाद चल रहा है। जिसमें दूसरे पक्ष के लोग उनसे दर्ज मुकदमों में फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं। वह फैसले के लिए तैयार नहीं है। वह सोमवार दोपहर अपने पुत्र सोनू के साथ आंबेडकर भवन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान आरोपी पहुंचे और लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। शोर सुनकर लोग दौडे़ तो आरोपी दर्ज मुकदमों में फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल पिता-पुत्र थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।