लावड़ में शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने मारा छापा
सभासद के बेटे को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
लावड़। नगर पंचायत के एक सभासद के घर पर क्राइम ब्रांच ने छापामार मारकर 150 अवैध कारतूस बरामद किए। क्राइम ब्रांच की छापेमारी से कस्बे में हड़कंप मच गया। टीम ने सभासद के बेटे को हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान टीम और महिलाओं की तीखी नोंकझोक भी हुई। पुलिस और टीम की सख्ती के चलते उनका विरोध काम न आ सका और टीम अवैध असलहा और आरोपी को हिरासत में लेकर रवाना हो गई।
बताया कि क्राइम ब्रांच टीम को कस्बे के एक सभासद के घर पर अवैध कारतूस की सूचना मिली थी। टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से शनिवार को सभासद के घर छापा मारा। इसका घर में मौजूद महिलाओं ने विरोध किया। पुलिस और टीम की सख्ती के चलते महिलाओं का विरोध काम न आ सका। टीम ने घर से 150 अवैध कारतूस बरामद किए। वहीं, सभासद के बेटे अब्दुल्ला को टीम ने हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र श्योराण का कहना है कि क्राइम ब्रांच टीम ने सभासद के घर छापा मारकर अवैध कारतूस बरामद किए हैं। टीम उसके बेटे अब्दुल्ला को अपने साथ लेकर चली गई है।