फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना ने की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलाना ने की किशोरी से दुष्कर्म से कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में सोमवार को एक मदरसे के मौलाना ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए किशोरी का गला दबाकर हत्या करनी चाही। इस बीच शोर सुनकर लोग पहुंचे तो मौलाना भाग निकला।
विज्ञापन

किठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार लिसाड़ीगेट क्षेत्र में रह रहा है। इसी मकान में एक मदरसे का मौलाना भी रहता है। सोमवार को किशोरी के परिजन बाहर गये थे। आरोप कि मौलाना ने किशोरी को घर में अकेला देखकर उसे कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी चकमा देकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बाद में परिजन लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। साथ ही तहरीर दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम का कहना है जांच पड़ताल में सामने आया कि किशोरी की एक युवक से नजदीकी है। जिसके चलते मौलाना ने किशोरी को डांट दिया था। इसी के आधार पर आरोप लगाया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें