फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन लूट भाग रहे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाबाश! महेंद्री लुटेरे को एक किमी दौड़ाकर दबोचा
विज्ञापन

ईदगाह कालोनी में शनिवार रात एक युवक महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भगाने लगा। बहादुर महिला ने करीब एक किमी पीछा कर बदमाश को दबोच लिया। बाद में लोगों ने युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

ईदगाह कालोनी में बिजेंद्र सिंह परिवार सहित रहते है। उनके मकान में पत्थर लगाने का काम चल रहा है। शनिवार रात मकान में मजदूर पत्थर की घिसाई कर रहे थे। बिजेंद्र की पत्नी महेंद्री देवी (45) मकान के बाहर कुर्सी पर बैठी थी। इसी बीच एक युवक आया और पहले गली में लगे बिजली के खंभे की लाइट बंद की। बाद में महेंद्री के गले से सोने की चेन झपटकर भागने लगा। महेंद्री देवी शोर मचाते हुए युवक के पीछे भागी। करीब एक किमी पीछा कर महिला ने युवक को बीच पटटा कालोनी में लोगों की मदद से दबोच लिया। लोगों ने धुनाई कर युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पकड़े गए युवक के पास से सोने की चेन बरामद नहीं सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें