फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटटार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सट्टेबाजी से तंग मेवगढ़ी मजीदनगर निवासियों ने मंगलवार को लिसाड़ी गेट थाना घेर लिया। महिलाओं ने कहा कि बस्ती के बीच चल रहा सट्टा उनके घर उजाड़ रहा है। पढ़ने की उम्र में बच्चों को इसकी लत लग रही है। उनके पति दिन भर की कमाई सट्टे में उड़ा रहे हैं। इंस्पेक्टर को चेतावनी दी कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो अफसरों के घर के बाहर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन आक्रोशित महिलाओं ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को बताया कि उनके मोहल्ले में लंबे समय से एक व्यक्ति सट्टा चलाता है। मोहल्ले के 14-15 साल के बच्चों को इसकी लत लग गई है। वे स्कूल छोड़कर सट्टा खेलने जाने लगे हैं। यही नहीं, घर की जिम्मेदारी उठाने के बजाय उनके पति जो भी दिन भर कमाते हैं, वे शाम को सट्टे में गंवा देते हैं। घर में आए दिन क्लेश रहने लगा है। मना करने पर सट्टेबाज लोगों को धमकाता है। गुंडों का डर दिखाता है।
पुलिस नहीं करती कार्रवाई
महिलाओं ने कहा कि दो दिन पहले भी सट्टेबाज और उसके आदमियों ने मारपीट की थी। फायरिंग भी की। पुलिस ने तीन लोगों पर कार्रवाई की। लेकिन मुख्य आरोपियों पर पुलिस हाथ नहीं डालती। कई साल से सट्टेबाजी का धंधा बेरोकटोक चल रहा है। लेकिन वे अपना घर उजड़ता नहीं देख सकतीं। इस दौरान अफसाना, नूरजहां, फैमिदा, जरीना, मीना, हारुन मुश्ताक, शाहिद, सईद, अनवार नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाओ, बंद कराओ सट्टा
लोगों का गुस्सा देख इंस्पेक्टर राशिद अली ने पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज अनिल सैनी को थाने बुलाकर जानकारी ली। चौकी इंचार्ज ने कहा कि उन्होंने आज ही चार्ज लिया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि वे तुरंत सट्टेबाजी बंद कराएं। इसके लिए चाहे कितनी सख्ती क्यों ना करनी पडे़। जितनी पुलिस फोर्स चाहिए, उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

खास बात
सट्टेबाजी से परेशान मेवगढ़ी की महिलाओं ने घेरा लिसाड़ी गेट थाना
कहा, पति उड़ा रहे दिन भर की कमाई, बच्चों को भी लग रही ये लत
कार्रवाई न होने पर अफसरों के घर के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें