फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब कुरैशी के बेटे की तलाश में दबिश, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। व्यापारी से मारपीट करने के आरोप में नामजद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा और उसके गनर को पुलिस तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। हालांकि, कोतवाली पुलिस ने उसकी तलाश में सोमवार को फिर याकूब का मीट प्लांट खंगाला। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल, इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह, एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने फोर्स को लेकर हापुड़ रोड स्थित याकूब के मीट प्लांट पहुंचे। करीब एक घंटा तलाशी अभियान के बाद फोर्स लौट गई। पुलिस का दावा है कि फिरोज की लोकेशन हापुड़ रोड पर मिल रही थी। हालांकि पुलिस फोर्स याकूब के घर पर दबिश देने से डर रही है। पुलिस ने याकूब के घर को छोड़कर फिरोज की तलाश में कई जगहों पर दबिश देने का दावा किया। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना कि फिरोज को पकड़ने के हर प्रयास किए जा रहे हैं।
गनरों का अभी अता पता नहीं
फिरोज के साथ उसके दोनों निजी गनर कौन थे। इसका भी पुलिस अभी सुराग तक नहीं लगा सकी। पुलिस का कहना है कि फिरोज की गिरफ्तारी के बाद गनरों के नाम पता चलेंगे। दोनों गनरों को गिरफ्तार किया जाएगा व उनके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी डीएम को भेजी जाएगी। वहीं, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल का कहना है कि फिरोज की तलाश में उसके मीट प्लांट और फिर लिसाड़ी गेट समेत कई जगहों पर दबिश दी थी। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस तलाश में लगी है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- मीट प्लांट में ही छिपे होने का अंदेशा, नहीं लगा सुराग
- याकूब के घर पर दबिश देने से डर रही पुलिस फोर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें