एसएसपी ने निरीक्षण में काटा चौकी इंचार्ज का वेतन
गंगानगर। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने रविवार शाम गंगानगर थाने का निरीक्षण किया। गैरहाजिर चल रहे रजपुरा चौकी इंचार्ज का वेतन काटने के आदेश देने के साथ उन्होंने लंबित 169 विवेचनाओं पर फटकार लगा दी।
गंगानगर थाने पहुंचते ही एसएसपी ने संतरी की ड्यूटी पर मौजूद सिपाही नीलम और महिला सिपाहियों से थाने में तैनाती और रहने के बारे में पूछा। कंप्यूटर कक्ष के अलावा उन्होंने मालखाने का निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र में 32 गैंगस्टरों का हुलिया, पता, काम व परिवार के बारे में पूछताछ की। बाहर निकले कुछ फरियादियों ने एसएसपी से शिकायत करते हुए गंगानगर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस दौरान एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज, एसएसआई उधम सिंह तालान मौजूद रहे। इसके बाद एसएसपी ने इंचौली थाने का निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि रजपुरा चौकी इंचार्ज विजय कुमार दो दिन छुट्टी गए थे। लेकिन काफी दिनों से गैरहाजिर होने की जानकारी मिली है। मोबाइल भी बंद किया हुआ है। चौकी इंचार्ज 40 विवेचनाओं को दबाए बैठे हैं। गैरहाजिर होने पर वेतन काटने का आदेश दे दिए हैं। चौकी में चल रहे गंगानगर थाने पर जगह कम होने के कारण अव्यवस्था पर डीएम से बात की जाएगी।
खास बात
- गंगानगर और इंचौली थाने का किया निरीक्षण, 169 विवेचनाएं लंबित मिलने पर फटकारा