फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना तहसील में पुलिस के खिलाफ महिलाएं धरने पर बैठीं
विज्ञापन

- मजूदरी मांगने पर मारपीट व छेड़छाड़ करने वाले युवक की गिरफ्तारी न होने से नाराज थीं ननद-भाभी
मवाना। छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज न होने पर बुधवार को ननद-भाभी तहसील में पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गई। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों धरने पर बैठी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निवासी एक महिला व उसकी ननद ने नगर के एक युवक पर मजदूरी मांगने पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। आरोप है कि इस मामले में दोनों ने थाने पर तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के कार्रवाई न करने से महिलाओं ने जान को खतरा बताया और मामले की शिकायत एसएसपी से भी की। बुधवार को ननद-भाभी तहसील में धरने पर बैठ गई। इस दौरान दोनों ने तहसीलदार अशोक गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा। लेकिन धरना जारी रखा। एसएसआई नरेंद्र व एसआई सुनील दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाएं कार्रवाई करने की मांग पर अड़ी रही। दोनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक धरना जारी रखने की बात कही। हालांकि शाम के समय में दोनों धरना समाप्त कर घर लौट गई। एसएसआई नरेंद्र ने बताया कि इस मामले में दोनों ओर से तहरीर थाने पर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें