फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार पर दिनदहाड़े फायर झोंका

Thu, 18 Apr 2019 02:03 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
ललित रौतेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आबकारी कार्यालय के ठीक सामने बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े शराब ठेकेदार पर फायर झोंक दिया। हालांकि फायर मिस होने से ठेकेदार की जान बच गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवारों की फुटेज आई है मगर चेहरे साफ नहीं दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


गोरापड़ाव निवासी शराब ठेकेदार ललित रौतेला (30) अपने कर्मचारी रंजीत के साथ मंडी, हल्दूचौड़ और लालकुआं की दुकानों के बारे में जानकारी लेने के लिए स्कार्पियो से बुधवार 10 कर 45 मिनट पर आबकारी कार्यालय पहुंचे थे। ठेकेदार का कहना है कि कार्यालय के सामने स्कार्पियो से उतरते समय बाइक सवार युवकों ने तमंचा तानकर फायर किया लेकिन गोली मिस हो गई। स्कार्पियो की आड़ से उन्होंने जान बचाई। इस घटना के बाद ठेकेदार अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे रेलवे बाजार, केमू स्टेशन होते हुए बाइक से भाग निकले।

जानकारी मिलने पर आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य कर्मचारी बाहर निकले। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत भी मौके पर पहुंच गए। ठेकेदार ललित ने बताया कि बदमाश  कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है लेकिन शराब के धंधे में प्रतिद्वंद्विता जरूर है। बदमाशों के पास 315 बोर का तमंचा प्रतीत हो रहा था। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक से उतरता दिखाई दे रहा है लेकिन चेहरे साफ दिखायी नहीं दे रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों को चिन्हित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें