फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को फांसी देकर मार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुंडाली(मेरठ)। थानांतर्गत गांव डेरियो रछौती में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रविवार रात ससुराल वालों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी पाकर मृतका के मायके वाले पहुंचे और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मुंडाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की गांव डेरियो रछौती में एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। वह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव कब्जे में लिया। विवाहिता की गर्दन पर फांसी लगाने के निशान थे। उन्होंने इसकी जानकारी मृतका के परिजनों को दी। उसका भाई सोनू पुत्र जगदीश निवासी खड़कपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ पहुंचा। उसने थाना मुंडाली पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसंने बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी हिंदू रीति रिवाज वर्ष 2017 में डेरियो रछौती निवासी सोनू पुत्र रिछपाल के साथ की थी। ससुराल वाले प्रीति से दो लाख रुपये एवं गाड़ी की मांग करने लगे। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर प्रीति के साथ मारपीट की थी। उन्होंने दहेज नहीं लाने पर प्रीति की रविवार रात फांसी लगाकर हत्या कर दी। सोनू ने प्रीति के पति सोनू, देवर मोनू पुत्रगण रिछपाल, ससुर रिछपाल, सास शीला, ननद सुरेन्द्री एवं गुड्डी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, आरोपी फरार हो गए। उधर, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी है परंतु वे फरार मिले। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मुख्य बातें
विवाहिता के भाई ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दी दबिश, फरार मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें