फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के खातिर विवाहिता को भूखा प्यास बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, तहरीर दी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। विवाहिता ने थाने में तहरीर देते हुए उसे मायके छोड़कर आने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र की युवती की शादी मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही दहेज उत्पीड़न करते है। एक बार पहले भी उन्होंने विवाहिता को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी। विवाहिता ने ससुरालियों पर भूखा-प्यासा रखने और हालत बिगड़ने पर मायके छोड़ने का भी आरोप लगाया है। शुक्रवार को परिजन विवाहिता को लेकर थाने पहुंचे। जहां विवाहिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए सरूरपुर थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें