फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही पुलिस हुई बेलगाम। हस्तिनापुर थाना प्रभारी का गाली गलौच करते हुए ओडियो हुआ वायरल।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हस्तिनापुर। थाना प्रभारी का एक आम आदमी को धमकाने एवं गालीगलौज करने का ओडियो वायरल हो रहा है। जिससे लगता है कि आचार संहिता लागू होते ही पुलिस बेलगाम हो गई है। एसपी देहात का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दलित युवक दूसरी जाति की लड़की को लेकर बृहस्पतिवार को फरार हो गया था। इस संबंध में लड़की के परिजनों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी है। इस मामले में युवक के पड़ोसी पर सहयोग करने का शक जाहिर किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में हस्तिनापुर थाना प्रभारी ने बृहस्पतिवार की रात पड़ोसी को थाने बुलाया। इस पर उसने कहा कि उसके पास वाहन आदि नहीं है। इसलिए वह आज थाने नहीं आ सकेगा। आरोप है कि थाने से फिर फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को थाना प्रभारी बताते हुए रात में नहीं आने पर गालीगलौज की तथा उसे धमकी दी कि यदि 20 मिनट में थाने नहीं पहुंचा तो पूरे परिवार की ......। वायरल ओडियो में युवक लगातार गिड़गिड़ा रहा है तथा फोन करे वाला गालियों की बौछार कर रहा है। उधर, एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई का जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें