फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरौटा गांव के तालाब के पास नवजात बच्ची का शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सुबह देखा शव तो मचा हड़कंप
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ली जानकारी, जांच में जुटी
ग्रामीणों ने मृतक बच्ची को पहनाए कपड़े, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। मोहनीपुर-भरौटा मार्ग पर एक तालाब के समीप शुक्रवार सुबह नवजात बच्ची का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बच्ची के शव की जानकारी दौराला पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। ग्रामीणों से पूछताछ की मगर नवजात को किसने फेंका जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव भरौटा के जंगल स्थित एक तालाब के समीप किसी ने नवजात बच्ची का शव फेंक दिया। सुबह में कुछ बच्चे तालाब के पास खेलने गए तो बच्चों ने शव देखा और मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। नवजात बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची दौराला पुलिस ने भी जानकारी की और बच्ची को फेंकने वाले की जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। हालांकि फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक बच्ची एक या दो दिन पहले जन्मी है। उसे यहां किसने डाला और उसके बारे में ग्रामीणों से जानकारी करने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस ने बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक बच्ची का गांव के बच्चा श्मशान में दफना दिया।
विज्ञापन

नवजात के मां-बाप का जमकर कोसा
शुक्रवार सुबह नवजात का शव पड़ा पड़े होने की जानकारी पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। नवजात बच्ची पर कोई कपड़ा नहीं था। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे नए कपड़े पहनाए और चादर भी शव पर डाली। बच्ची के शव को देख महिलाएं और ग्रामीण बच्ची का पैदा करने वाले मां-बाप को जमकर कोसा। इस दौरान कई महिलाएं तो बच्ची के शव को देखकर आंसू नहीं रोक पाईं।
विज्ञापन

वर्जन
नवजात बच्ची का शव मिला है। शव को वहां किसने डाला है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पूरे मामले में जांच की जा रही है। शव को ग्रामीणों की मदद से दफना दिया गया है।-रितेश कुमार, एसओ, दौराला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें