फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में फैमिली ड्रामा, विवाहता को पीटा, पुलिस से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने पर बहन-बहनोई को थाने में ही पीटा
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट थाने का मामला, इससे पहले जाकिर कालोनी चौकी पर पुलिसकर्मी से भी की हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर लिसाड़ीगेट थाने में बहन और बहनोई को जमकर पीटा। पुलिस ने युवक को बचाने की कोशिश की, तो पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट के आशियाना कालोनी निवासी युवती ने छह माह पहले अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। शनिवार दोपहर युवती अपने मायके पहुंची और पिता पर बकाया होने की बात कहकर 45 हजार रुपये मांगे। इस बात पर उसकी पिता और भाई से नोकझोंक हो गई। भाई के पक्ष में एक डेयरी संचालक भी पहुंच गया। इसी डेयरी के संचालक के यहां प्रेमी नौकरी करता है। आरोप है कि डेयरी संचालक ने युवती को धक्का दे दिया। युवती ने अपने पति को फोन कर दिया। पति अपने दोस्तों के साथ आ गया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को जाकिर कालोनी चौकी पर ले गई। चौकी इंचार्ज के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फैंटम सिपाही से भी भीड़ ने हाथापाई की। इसके बाद चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को लिसाड़ीगेट थाने भेज दिया। वहां भी कहासुनी हो गई। भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन और बहनोई को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने लाठी फटकारी और दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि थाने में मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें