फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार भिंडी, एक की मौत, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा(मेरठ)। हापुड़-मेरठ रोड पर शुक्रवार को गांव बिजौली के सामने दो कारों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों कार सवार ग्यारह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवा दिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरिद्वार के थाना व कस्बा भगवानपुर निवासी मनफूल (65) पुत्र हरनंद सिंह अपनी रिश्तेदार कांता देवी पत्नी ब्रिजेश सिंह, रविता देवी पत्नी अखिलेश, विमलेश पत्नी रामकुमार, मयंक पुत्र पदम सिंह व हरेंद्र पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासीगण रोशनाबाद हरिद्वार शुक्रवार को कार से बुलंदशहर के गांव बीरनपुर में शादी में शामिल होने जा रहे थे। ये दोपहर में हापुड़-मेरठ रोड पर गांव बिजौली के सामने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। जिसमें ये सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने निजी वाहनों से सभी घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर रूप से घायल मनफूल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायलों से जानकारी कर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने रोड पर खड़े दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरी कार जो कि हापुड़ से मेरठ की ओर जा रही थी। उसमें सवार मौ. काशिफ, शहजाद, लुबाना, आदिल व आसमोहम्मद चोटिल हो गए। इन घायल को भी मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सभी घायलों का उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।-कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष खरखौदा।
मुख्य बातें
हापुड़-मेरठ रोड पर बिजौली के सामने दो कारों की भिड़ंत हो गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें