फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब फैकने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। पुलिस ने आए दिन छेड़छाड़ एवं अश्लील फब्तियाें से परेशान युवती के परिजनों की तहरीर पर बुधवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एक युवती से आरोपी आदिल आए दिन छेड़छाड़ करता था। इसके चलते परिजनों ने युवती का रिश्ता पक्का कर दिया। इसकी जानकारी पाकर आदिल साथियों के साथ युवती के मकान पर तेजाब की बोतल लेकर पहुंच गया। उसनेे युवती एवं उसके परिजनों पर विवाह करने का दबाव बनाया। युवती के परिजनों द्वारा इनकार करने पर आरोपी ने मारपीट की तथा युवती के भाई की हत्या करने एवं युवती पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। इस पर युवती के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रजनेश तिवारी का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें