सगी बहन का गला दबाकर मारने की कोशिश
मोदीनगर। भूपेंद्रपुरी कालोनी में सगे भाई ने ही बहन का गला दबाकर मारने की कोशिश की। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाई फरार हो गया। परिजनों ने तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की भूपेंद्रपुरी कालोनी निवासी युवक को उसके गलत आचरण के चलते परिवार ने बेदखल कर िदिया है। आरोपी युवक इसके लिए अपनी बहन को जिम्मेदार मानता है। शुक्रवार को जब उसकी बहन अकेली थी तो युवक घर में आया और झगड़ा किया। झगड़े में युवक ने बहन का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता युवती ने किसी प्रकार उसके चंगुल से निकलकर भागी और शोर मचा दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी भाई भाग निकला। पीड़िता ने माता-पिता के साथ जाकर थाने में शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाई का हिरासत में ले लिया।