फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफीकनगर में बिजली विभाग का छापा, घर छोड़ भागे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रफीकनगर में बिजली विभाग का छापा, घर छोड़ भागे लोग
विज्ञापन

मेरठ। रफीक नगर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। जहां 60 घरों में लगे मीटर संट पाए गए। वहीं बिजली चोरी के आरोप में 75 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। विद्युत विभाग को 25-30 लाख रुपये के अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। मुस्लिम क्षेत्रों की जनता एक माह के भीतर तीन-चार बार ऊर्जा भवन का घेराव कर चुकी है। विद्युत विभाग ने सभी को बिजली कनेक्शन लेने के लिए कैंप भी लगाए। लेकिन बिजली चोरी कम नहीं हो पायी। जिसका परिणाम यह हुआ कि विभाग ने पांच जनपदों से बिजिलेंस की टीम और दो थानों की पुलिस लेकर थाना लिसाड़ी गेट के रफीकनगर में एक सिरे से विद्युत चोरों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग घरों पर ताला लगाकर भागते नजर आए। फिर भी टीम ने छापेमारी जारी रखी। टीम ने छापेमारी के दौरान 60 मीटर ऐसे पकड़े जिनको संट करके बिजली चोरी की जाती थी। सभी मीटर को उतार लिया गया। इन सभी 60 घरों में जब तक बल्ब नहीं जलेगा तब तक वह बिजली चोरी के आरोप में निर्धारित किया गया जुर्माना और नए कनेक्शन की प्रक्रिया में शामिल नहीं होेंगे। इन घरों में पूरी तरह अंधेरा छा गया। अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में 75 लोगों के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें