एडीजी ने जोन पुलिस को दी बधाई
मेरठ। बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कानून व्यवस्था में सुधार के लिए वेस्ट यूपी पुलिस को बधाई दी गई है। एडीजी जोन प्रशांत कु मार ने इसे पूरे जोन की पुलिस की मेहनत का फल बताया। उन्होंने जोन को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में मजबूती से जुटने की अपील की। एडीजी ने जोन की पुलिस से कहा कि वे इसी तरह आगे भी अपराधियों पर लगाम कसें। अपराधियों की जगह जेल में है। यूपी पुलिस राज्य को अपराध मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
पीएम, सीएम से की पुलिस की शिकायत
मेरठ। दो अप्रैल को दलित आंदोलन में पुलिस द्वारा निर्दोष दलित युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए मेरठ पुलिस की शिकायत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत, एडवोकेट ललित मोहन चंद्रा ने मंडलायुक्त कार्यालय पर दिए धरने में आरोपी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई कराने व जांच आयोग का गठन करने मांग की है। इस दौरान ब्रजपाल, श्यामलाल, सत्यप्रकाश, जयप्रकाश, शरणपाल, राजपाल, गणेश, सेवा राम, जिया लाल, इंद्रपाल भगत, भूर, जोगेंद्र, गुल्लू, बलराम, सुरेश, प्रदीप, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।