फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई और कंबल काट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर गांव में बुधवार तड़के मतदान से पूर्व एक प्रत्याशी पर मतदाताओं को मिठाई और शराब बंटवाने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने गांव में एक कार पकड़ ली। उसमें मिठाई और शराब होेने का दावा किया। पुलिस ने कार सीज कर दी है।
विज्ञापन

परतापुर में लोगों ने एक कार को पकड़ लिया। आरोप है कि उसमें सवार लोग भाग गए। उनका कहना था कि एक प्रत्याशी मतदाताओं को मिठाई और शराब बांटकर अपने पक्ष में मतदान करने का लालच दे रहा है। आरोप था कि मंगलवार को भी उसने इनका वितरण कराया था, लेकिन पुलिस ने मामला दबा दिया था। लोग कार की तलाश में थे और उसे रोक लिया। उन्होंने जानकारी देकर परतापुर पुलिस को बुला लिया। इस बाबत इंस्पेक्टर परतापुर रघुराज सिंह ने बताया कि लोगों द्वारा पकड़ी गई कार में फूल और मिठाई के डिब्बे हैं। शराब की एक खाली बोतल मिली है। जिसे संभवत: बाद में रखा गया है। कार को सीज कर मालिक का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
परतापुर के लोगों ने बुधवार तड़के पकड़ी, एक प्रत्याशी पर बंटवाने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें