फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत पर हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत पर मंगलवार रात बवाल हो गया। डॉक्टरों-तीमारदारों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें तीन सीनियर डॉक्टर समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। तीमारदारों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के फुगाना थानाक्षेत्र के कुटावा गांव निवासी सुधीर कुमार की पत्नी किरण (32) को बुखार था। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सुधीर व उसके परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए लाए थे। डॉक्टरों ने महिला को स्वाइन फ्लू बताकर उसकी हालत नाजुक बताई और दिल्ली ले जाने की बात कही। जिस पर तीमारदारों ने ऐतराज जताया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर लिया।
आधी रात को महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिस पर तीमारदारों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मेडिकल इमरजेंसी में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी पर ईएमओ डॉ. अजित चौधरी, ईएमओ डॉ. नितिन कुमार यादव व डॉ. सचिन कुमार समेत अन्य डॉक्टर वहां पहुंचे। आरोप लगाया कि तीमारदारों ने डॉक्टरों से मारपीट कर दी। जिसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले गए। जिसमें तीनों डॉक्टर और महिला का पति समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तीमारदार जिला अस्पताल में भर्ती
सुधीर, बबलू समेत पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि डॉ. अजित चौधरी, डॉ. नितिन यादव और डॉ. सचिन को मेडिकल में प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। तीमारदारों का आरोप है कि महिला की हालत खराब थी, कई बार डॉक्टरों से कहा। लेकिन कोई नहीं आया। जिसके चलते महिला ने दम तोड़ा है।
कई थानों की पुलिस पहुंची
मेडिकल में मारपीट, तोड़फोड़ की सूचना पर मेडिकल, नौचंदी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल में अराजकता का माहौल था। महिला के शव को पोस्टमार्टम तक नहीं पहुंचाया गया। पुलिस ने एक महिला तीमारदार प्रीति, दीपक, किरणपाल समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया कि डॉक्टरों ने मारपीट और तोड़फोड़ की तहरीर दी है। दोनों तरफ से मारपीट हुई, दोनों पक्ष ही घायल हुए हैं। फिलहाल डॉक्टरों की तरफ से तहरीर आई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खास बात:
- ट्रॉमा सेंटर में स्वाइन फ्लू के अंदेशे पर भर्ती कराई गई थी महिला
- डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर बोला तीमारदारों ने हमला
- मारपीट में तीन डॉक्टरों समेत आठ लोग घायल, पांच हिरासत में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें