फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सामान चोरी करते कबाड़ी को रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह स्थित एक मकान से सामान चोरी करते हुए बृहस्पतिवार को परिजनों ने एक कबाड़ी को पकड़ लिया। परिजनों ने कबाड़ी के साथ जमकर मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कबाड़ी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह पीली कोठी के पास मनोज पुत्र राम अवतार अपने परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को एक कबाड़ी उनके घर में घुस आया और चुपचाप आंगन में पड़े कबाड़ को चोरी करके ले जाने लगा। कबाड़ी की इस हरकत को परिजनों ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। परिजनों ने शोर मचाया। जिस पर आस पास के पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। परिजनों ने कबाड़ी को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए कबाड़ी को हवालात में डाल दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए कबाड़ी ने अपना नाम वसीम बताया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें