मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को बागपत रोड पर नाले में फेंक दिया गया। सोमवार को युवक का शव नाले से बरामद होने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए शव की शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन शिनाख्त न होने शव मोर्चरी भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 साल थी। युवक के गले के पास चोट का निशान था। टीपी नगर थाने के कार्यवाहक एसओ कैलाश चंद्र का कहना है कि युवक के शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। युवक की हत्या की गई है या कैसे मौत हुई है, शिनाख्त या पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा। हो सकता है कि दूसरे स्थान से लाकर युवक को नाले में फेंका गया हो। शव को मेडिकल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
खास बातें:
टीपीनगर क्षेत्र में बागपत रोड पर नाले में मिला शव, शिनाख्त न होने पर मोर्चरी भेजा