फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने की छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। स्कूल जा रही 11वीं की एक छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। छात्रा ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नेशनल हाइवे स्थित एक गांव निवासी किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। मंगलवार को छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी, बाइक सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। बाइक को साइकिल के सामने लगाकर छात्रा को रोक लिया। छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने किशोरी से मारपीट की। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर युवक भागने लगे। इस दौरान भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने में ले आई। परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें