फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से 30 लाख की रंगदारी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। भाजपा नेता सुमित शर्मा से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला फर्जी निकला। पुलिस का दावा है कि दंपति के बीच समझौते को लेकर 30 लाख रुपये मांगे गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में अभी वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व तुलसी कॉलोनी निवासी भाजपा नेता सुमित शर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उससे 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर बदमाश उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया था। मंगलवार को भाजपा की महिला की विंग की जिला महिला महामंत्री सरला शर्मा पीड़ित को लेकर थाने पहुंचीं। इंस्पेक्टर ने सरला शर्मा को बताया कि सुमित शर्मा की पत्नी का उससे विवाद चल रहा है। वह अपने मायके में रह रही है। वह शादी में हुए खर्च को सुमित शर्मा से वापस मांग रही है। जांच में सामने आया है कि महिला के पिता ने सुमित से 30 लाख रुपये मांगे थे। वहीं सुमित शर्मा अपनी पत्नी के साथ ही रहना चाहते हैं। दोनों के बीच वार्ता चल रही है। समझौता न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब जिलाध्यक्ष बोले, जिलामंत्री हैं सुमित
वहीं सुमित शर्मा द्वारा खुद को जिलामंत्री बताने पर विवाद उत्पन्न हो गया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी इंदरपाल बजरंगी ने कहा था कि सुमित जिला मंत्री नहीं है। वह सिर्फ कार्यकर्ता हैं। जबकि जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा का कहना है कि सुमित जिला मंत्री हैं। उन्होंने इंदरपाल बजरंगी को ऐसे बयान देने पर फटकार भी लगाई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि मीडिया प्रभारी को इसकी जानकारी नहीं है। महामंत्री सरला शर्मा ने भी इंस्पेक्टर को बताया कि सुमित शर्मा के पास जिला मंत्री का पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
भाजपा नेता से रंगदारी मांगने का मामला निकला फर्जी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें