मेरठ। कंकरखेड़ा में छात्रा से होमगार्ड ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा पुलिस की तैयारी कर रही है और होमगार्ड उस पर कमंटबाजी करता है। शुक्रवार को छात्रा और उसके परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। शिकायत सुनकर एसएसपी ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा को ऑफिस में बुलाया। इंस्पेक्टर आरोपी होमगार्ड को लेकर पहुंचे। एसएसपी ने होमगार्ड को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रदीप त्रिपाठी के मुताबिक शिकायत थाने में नहीं आई थी। मामला छेड़खानी का नहीं है। एसएसपी के आदेश पर होमगार्ड को हटा दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग
मेरठ। कंकरखेड़ा में यशपाल हत्याकांड में नामजद आरोपी अनुज कश्यप की गिरफ्तारी न करने पर शुक्रवार पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक यशपाल के साथ साइकिल पर जाने वाली महिला को भी आरोपी नहीं बताया है। एसएसपी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।