अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। सकौती स्थित शराब के ठेके के निकट कैंटीन में हरियाणा मार्का शराब की बिक्री की सूचना पाकर बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापा मारा गया। कैंटीन में हरियाणा मार्का शराब की बोतलें बरामद की गईं। हालांकि एक आरोपी को हिरासत में लिया।
नंगली साधारण निवासी धर्मपाल एवं ब्रह्मपाल का सकौती बाजार में अंग्रेजी शराब का ठेका है। ठेके पर सचिन सेल्समैन है। उसके अनुसार ठेके के समीप सकौती निवासी एक युवक कैंटीन चलाता है। आरोप है कि कैंटीन चलाने वाला युवक हरियाणा मार्का शराब तस्करी करके लाता है। उसकी अवैध बिक्री करता है। इससे ठेके पर शराब की बिक्री प्रभावित हो रही है। सेल्समैन द्वारा इस मामले से ठेका मालिक को अवगत कराया गया। इसके बाद सकौती चौकी इंचार्ज पंकज प्रताप सिंह की मदद से कैंटीन पर छापा मारा गया। जिसमें शराब की बोतले मौके से मिलीं। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। हालांकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।