फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दूधिया को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर शाम कस्बे में दूध सप्लाई करके गांव कुशावली लौट रहे दूधिया को गोली मार दी। जिससे वह बाइक समेत जमीन पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से विधायक कार्यालय से जुड़े कुशावली निवासी व्यक्ति की गाड़ी वहां आ पहुंची। जिसे देख बदमाश जंगल की ओर फरार हो गए। उक्त ग्रामीण ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी और घायल को सीएचसी पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूधिया की बाइक कब्जे में ली तथा बदमाशों की तलाश में कांबिंग की।
ग्राम झिटकरी निवासी चाहते पुत्र ओमवीर कब्जें में दूध सप्लाई करता है। वह आज देर शाम दूध सप्लाई करके बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। वह सरधना-कुशावली मार्ग स्थित आईएमएस गुरुकुल इंस्टीट्यूट के समीप पहुंचा। यहां पर पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर चाहते ने बाइक दौड़ा दी। इसके चलते बदमाशों ने उसे गोली मार दी। चाहते कमर में गोली लगने से बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान बदमाश उसके पास पहुंचे तो सरधना की ओर से एक कार आ गई। जिस पर बदमाश जंगल की ओर फरार हो गए। इसके बाद कार सवार विधायक संगीत सोम के कार्यालय से जुड़े विनोद कुशावली साथियों के साथ नीचे उतरे और घटना की जानकारी ली। इस पर उन्होंने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर को जानकारी दी तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित एवं बदमाशों की बाइक कब्जे ली। इसके बाद बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की परंतु कामयाबी नहीं मिल सकी। उधर चिकित्सकों ने घायल दूधिया चाहते को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
मुख्य बातें
कस्बे में दूध सप्लाई करके बाइक पर सवार होकर गांव झिटकरी लौट रहा था
विधायक संगीत सोम के कार्यालय से जुडे़ ग्रामीण ने घायल को सीएचसी पहुंचाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें