गंगानगर। गंगानगर एचसी ब्लॉक निवासी मृणाल राज इलाहाबाद बैंक की शाखा में कैशियर हैं । मृणाल के मुताबिक वह रविवार रात वह ए ब्लॉक स्थित सबूरी प्लाजा के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल झुट लिया और फरार हो गए। इसके अलावा जेजी ब्लॉक निवासी बीकॉम का छात्र रोहित आई ब्लॉक चौराहे पर सामान लेने आया था। तभी वह फोन पर बात करने लगा। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन लिया और डिवाइडर रोड की ओर फरार हो गए पीड़ितों ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है।
युवक और युवती कर रहे लूट
गंगानगर में मोबाइल लूट की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। तीन दिन पूर्व एक युवक से मोबाइल झपट लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठी युवती ने मोबाइल छीन था। इसके अलावा अन्य घटनाओं में भी बाइक सवार युवक-युवती मोबाइल लूटते हुए देखे गए हैं। पुलिस के मुताबिक कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्रा इस मामले में शामिल हो सकते हैं।