फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबर के बाद अब वाजिद की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुकीम काला गैंग के सक्रिय बदमाश बाबर की गिरफ्तारी के बाद अब वाजिद काला एसटीएफ मेरठ के रडार पर आ गया है। वाजिद लंबे समय से फरार है। कुछ दिन पहले इसके मेरठ में होने की सूचना मिली थी। लेकिन ट्रेस नहीं हुआ था। उधर, हाल ही में जेल से छूटे मुकीम गैंग के मोबीन काला पर भी पुलिस और एसटीएफ की नजरों में है।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद पुलिस बदमाशों के पीछे पड़ी है। कई एनकाउंटर हो चुके हैं। वेस्ट यूपी में आतंक का पर्याय बने मुकीम काला गैंग के ही कई बदमाश मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं या जेल में बंद हैं। पुलिस का मकसद है कि इस गैंग के जो भी बदमाश बाहर हैं उन्हें भी जेल में डालकर इस गैंग की कमर तोड़ दी जाए ताकि बाहर चल रहे बदमाश लोकल बदमाशों से मिलकर कोई गैंग खड़ा ना कर लें। इसी के चलते एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर से गैंग के बदमाश और 25 हजारी बाबर को गिरफ्तार किया।
इस समय पुलिस और एसटीएफ को वाजिद काला की तलाश है। दरअसल वाजिद काला शामली के कैराना क्षेत्र का ही रहने वाला है। बताया जाता है कि इसकी पहले मुकीम से कुछ अनबन हो गई थी। लेकिन बाद में ये फिर से एक हो गए थे। वाजिद लंबे समय से फरार चल रहा है। माना जा रहा था कि वह यूपी से बाहर है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले एसटीएफ को इसके मेरठ में होने की सूचना मिली थी। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी इसकी लोकेशन नहीं मिल पाई थी। एसटीएफ को संदेह है कि ये फिर से सक्रिय हो सकता है। लोकल बदमाशों के साथ मिलकर गैंग खड़ा कर सकता है।
विज्ञापन

एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले मुकीम गैंग का सक्रिय साथी मोबीन काला भी जेल से बाहर आ गया है। ऐसे में पुलिस और एसटीएफ की चुनौती बढ़ गई है। इस पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि मुकीम गैंग से जुडे़ मेरठ के सक्रिय बदमाश पकडे़ जा चुके हैं। लेकिन पुलिस अपने स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें