मेरठ। बसपा मेयर प्रत्याशी की जीत में शुक्रवार को परतापुर कताई मिल के पास बेकाबू होना बसपा समर्थकों पर भारी पड़ गया। परतापुर पुलिस ने 10 बसपा समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा कि पथराव में ब्रह्मपुरी सर्किल के 11 पुलिसकर्मी घायल हुए।
पुलिस के अनुसार बसपा की मेयर प्रत्याशी सुनीता वर्मा की जीत की सूचना पर उनके समर्थक मतगणना स्थल में जबरन घुसना चाहते थे। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होेंने पथराव किया था। जिसमें सीओ ब्रह्मपुरी के गनर (सिपाही) सतेंद्र व रविकरन, इंस्पेक्टर परतापुर के गनर अंकुश व सचिन, ब्रह्मपुरी थाने में तैनात दो दरोगा गजेंद्र, मोहसिन व सिपाही राजपाल, नौशाद, एसओ टीपीनगर के गनर दिनेश और लिसाड़ीगेट थाने में तैनात दरोगा मुनेंद्र कुमार व शोएब घायल हुए थे।
पुलिस ने बसपा के दस समर्थकों राधे, पंकज, सुनील निवासी मलियाना टीपीनगर, विराज निवासी जीवनपुरी टीपीनगर, राबिज निवासी इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट, नितिन, बिट्टू निवासी शोभापुर कंकरखेड़ा, गौरव निवासी सिविल लाइन, नितिन बिजौली और जयपाल मोहकपुरम परतापुर को गिरफ्तार किया था। सिपाही की तहरीर पर बसपा समर्थकों पर जानलेवा हमला, बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया। शनिवार को परतापुर पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपियों को छुड़वाने के लिए पुलिस अधिकारियों से सिफारिश लगाई गई। लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। इंस्पेक्टर परतापुर रघुराज सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों पर रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।
- परतापुर कताई मिल पर जीत की खुशी में हुए थे बेकाबू