कंकरखेड़ा। संदिग्ध परिस्थितियों में जिटौली गांव से लापता हुए सरधना निवासी पीयूष चौधरी का तीसरे दिन भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। पीयूष के दोस्तों पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सचिन चौधरी, मोनू, अजय व रोहित के खिलाफ शुक्रवार को अपहरण का केस दर्ज किया गया था। एसएसआई महेश चंद ने बताया कि आरोपियों की सीडीआर निकलवाई जा रही है। सभी आरोपी घरों से फरार हैं। शनिवार को आरोपियों के घर कलीना व चिंदौड़ी गांव में दबिश दी गई है। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।