फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षित के हत्यारोपी पंकज का कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/कंकरखेड़ा। आठवीं के छात्र हर्षित की हत्या के मुख्य आरोपी पंकज ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी की बहन के घर पर सोमवार रात दबिश दी गयी थी। जिसके बाद परिजन खुद पंकज को कोर्ट में पेश करने की बात कहने लगे।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा की अशोक नगर कॉलोनी में 10 सितंबर की रात हर्षित चौधरी (14) पुत्र राजकुमार चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। आरोप था कि हर्षित के बड़े भाई का एक रिश्तेदार की बेटी से प्रेम प्रसंग था। जिसको लेकर युवती के परिजनों में आक्रोश था। पीड़ित परिवार ने पंकज चौधरी निवासी रोहटा, उसकी मां रेखा और दोस्त मनीष चौधरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने रेखा को जेल भेज दिया था, जबकि पंकज और मनीष की तलाश में दबिश दे रही थी। इंस्पेक्टर सचिन मलिक के अनुसार हत्यारोपी पंकज चौधरी को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
अब मनीष की बारी
पीड़ित परिजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते पंकज कोर्ट में गुपचुप तरीके से सरेंडर हुआ है। मनीष भी सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि नामजद आरोपियों के परिजन और रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए उठाया था, जिसके दबाव में आरोपी सरेंडर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें