फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। र्साइंपुरम इंडस्ट्रियल एरिया के 60 से ज्यादा उद्यमियों ने मंगलवार को एसपी सिटी से मुलाकात की। बताया कि एक व्यक्ति मदद के नाम पर रुपये मांगता है। मना करते हैं तो उद्यमियों की झूठी शिकायतें कर उन्हें परेशान करता है। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साईंपुरम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सहगल, महामंत्री राकेश मक्कड़ आदि ने बताया कि यह व्यक्ति पैसे न मिलने पर किसी की फैक्ट्री में बिजली या सेल्स टैक्स की चोरी तो कभी उद्यमियों पर अपनी जमीन कब्जाने के प्रयास की शिकायत करता है। साल भर में एक दर्जन मामले इस तरह के हो चुके हैं। जांच में भी उसकी शिकायतें गलत मिलती हैं। उद्यमियों के साथ विजय आनंद, लल्लू मक्कड़, सरदार दलजीत सिंह आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे। अजय सहगल ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने प्रार्थनापत्र पर मामला दर्ज करने से मना कर दिया। उधर, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का कहना है कि उद्यमी जिसकी शिकायत कर रहे हैं, वह भी एक उद्यमी है। थाने आए उद्यमियों से रंगदारी की तहरीर देने को कहा गया था। लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं दी। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें