फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस एस पी को पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। गांव खेड़ी मनिहार निवासी ग्रामीण ने एसएसपी को दिए पत्र में तीन लोगों को नामजद करते हुए उसके निजी नलकूप से बिजली चोरी तथा विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस पर फैसले के लिए दबाव बनाने तथा शांतिभंग में चालान करने का आरोप लगाया है। पत्र में आरोपियों के खिलाफ मवाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी मनिहार निवासी अशोक कुमार पुत्र सुखदेव सिंह ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा कि वह गरीब किसान है। वह बीती 26 मार्च की रात करीब नौ बजे खेत पर पानी देने पहुंचा तो पाया कि नामजद लोग उसके नलकूप पर बिजली चोरी कर रहे हैं। उसने बिजली चोरी का विरोध किया तो आरोपियों ने एक राय होकर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने जान से मारने की नीयत से बलकटी से प्रहार किया। जिससे उसके सिर में चोट आई। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आ जाने आरोपी भाग गए। वहां से गुजर रही यूपी 100 पुलिस उसे मवाना थाने लाई। उसने मवाना थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। पत्र में आरोप लगाया कि मवाना पुलिस अभियुक्त से मिलकर उस पर फैसले का दबाव बनाने लगी। फैसला नहीं करने पर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। पत्र में मांग की कि थानाध्यक्ष को आदेशित करें कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों को शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें