फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाड़े के शूटरों से कराई अमित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस के अनुसार अमित की हत्या सटीक रेकी कर सुपारी देकर कराई गई। बड़ा सवाल है कि सगाई वाले दिन ही वारदात को क्यों अंजाम दिया गया। इसको लेकर गांव में भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अहम प्वाइंट है, जिस पर जांच चल रही है। हत्या के पीछे कोई दूसरी वजह तो नहीं, इसको लेकर एक करीबी पर शक जताया जा रहा। इसको लेकर पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ भी की है। बदमाशों को पहले से जानकारी थी कि अमित ही बुग्गी लेकर आएगा। उसकी इंतजार में बदमाश पहले से ट्यूबवेल पर खडे़ थे।
विज्ञापन

गोली लगने के बाद 100 मीटर भागा अमित
रोडी मिक्चर प्लांट के कर्मचारी ने बताया कि अमित को पहली गोली बुग्गी पर बैठे लगी थी। गोली लगने के बाद अमित भागा। मटर के खेत में वह करीब 100 मीटर तक दौड़ा। बाद में बदमाशों ने घेरकर उस पर गोलियां बरसाईं। बदमाशों ने अमित के सिर को ही निशाना बनाया।
घर थे आरोपी, फिर भागे
एलानिया हत्या की जानकारी पर एसपी सिटी व एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस गांव में मौजूद थी, तब तक आरोपी अपने घर पर थे। अमित की मां ने जैसे ही आरोपियों के नाम पुलिस को बताए, तभी आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

वह युवती भी मौके पर पहुंची
घटनास्थल से गांव की दूरी करीब 200 मीटर है। अमित की हत्या की खबर लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ वह युवती भी घटनास्थल पर पहुंची, जिसके साथ छेड़खानी का आरोप लगा था। ग्रामीणों में इसको लेकर चर्चा रही। हालांकि बाद में युवती भी गांव से फरार हो गई।
जमीन का विवाद नहीं
सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने बताया कि अमित की पत्नी को उसके मायके वाले ले गए। छोटे भाई ललित के दो बच्चे है। ललित ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी। अमित के हिस्से में दस बीधा जमीन आती है। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस जमीन से हत्या का कोई लेनादेना नहीं है।
सिवाल की तरफ भागे
घटना के चश्मदीद रोडी मिक्सर प्लांट के कर्मचारी अनिकेत ने बताया कि बदमाश घटना को अंजाम देकर सिवाल की ओर भाग गए। मिक्सर प्लांट के इंचार्ज राजेश शर्मा ने भी बदमाशों को भागते हुए देखा था उसका कहना था कि बाइक सवार बदमाश करीब आधा घंटे से यहां खडे़ हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें