फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के चार आरोपितों की पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना रोहटा क्षे़त्र के गांव किनौनी में चार दिन पूर्व विवाहिता की गृह क्लेश के चलते संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मायके वालों ने पति समेत ससुर, सास एवं दो देवरों के खिलाफ थाना रोहटा मेें दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपियों के घर दबिश दी। हालांकि ससुर को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि रोहटा थाना क्षेत्र के गांव किनौनी में चार दिन पूर्व मनीता पत्नी अजय उर्फ भूरू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि जानी थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर निवासी ब्रजपाल की पुत्री मनीता की लगभग दस वर्ष पूर्व किनौनी निवासी अजय से शादी हुई थी। इसके बाद से ही दोनों में विवाद चला आ रहा था। मनीता का कई बार दहेज को लेकर के झगड़ा-फसाद हो चुका था। जिसके चलते मनीता और उसके मायके वाले हमेशा परेशान रहते थे। मनीता की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने मनीता के पति अजय उर्फ भूरू, ससुर धर्मवीर, सास बीना एवं दो देवरों संदीप और दीपक के खिलाफ दहेज हत्या मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मनीता के ससुर धर्मवीर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि अन्य चारों आरोपी अभी फरार हैं। थाना प्रभारी रोहटा उपेंद्र कुमार मलिक कहना है कि एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। बाकी चार की तलाश जारी है। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
किनौनी गांव में चार दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालात में हो गई थी मौत
पति एवं सास समेत अभी चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें