मेरठ। सुहागरात पर पत्नी के अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने का मामला सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। दो महीने तक पत्नी खामोश रही। सोशल साइट पर फोटो देखकर विवाहिता से मायके वालों ने इस बारे में पूछा तो पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी गई।
मामला मेडिकल थानाक्षेत्र का हैं। शास्त्रीनगर क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। विवाहिता के मायके वालों ने बताया कि सुहागरात पर पति ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाई थी। शादी के एक महीने पहले पति ने उसे सोशल साइट पर वायरल करा दिया। जिसके बाद विवाहिता को उसके मायके छोड़ दिया। विवाहिता ने बताया कि बदनामी के डर के चलते वह खामोश थी। लेकिन पति ने हमेशा के लिए छोड़ने की बात कही है।
मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। कई बार उनकी बेटी के साथ मारपीट की। दोनों परिवार के लोगों में समझौते की बात भी चली। लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि बेटी की अश्लील फोटो भी दामाद ने वायरल कर रखी है। एक सप्ताह पहले इसके बारे में पता चला। एसपी क्राइम शिव राम यादव ने बताया कि मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।