फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी के कहने पर नौकर ने कराई थी मुनीम से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुजी के कहने पर नौकर ने कराई थी मुनीम से लूट
मेरठ। मवाना में रविवार शाम हुई फर्नीचर व्यापारी के मुनीम से तीन लाख रुपये की लूट का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने व्यापारी के नौकर समेत पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इन्हीं व्यापारी से तीन बार पहले भी लूट की कोशिश हो चुकी थी, लेकिन बदमाश वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हुए। यह गिरोह पांच माह में देहात क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मनोज कर्णवाल की कर्णवाल इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनी हुई है। उनकी लोहे की आलमारी तथा कूलर आदि बनाने की फैक्ट्री पर संजीव पुत्र श्रीप्रकाश मुनीम का कार्य करता है। मुनीम मवाना, किठौर, सिंभावली और आसपास से कलेक्शन का पैसा लाता है। रविवार दोपहर तीन बजे मुनीम बाइक से अकेला मवाना लौट रहा था। ततीना मोड़ पर दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक में साइड मारकर उसे गिरा दिया। बदमाश उसके पास से तीन लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए। एसपी देहात ने बताया कि पीड़ित व्यापारी ने उनके यहां एक दर्जन नौकर फैक्ट्री में काम करने की बात कही हैं। जिसमें नौकरों के बारे में बताया तो नौकर गुलजार पर शक गया। गुलजार ने दिन में बताया था कि उसे एक शादी में जाना है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि दोपहर को इंस्पेक्टर मवाना बृजेश कुशवाह हस्तिनापुर नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की तो आरोपी फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी अरुण निवासी निड़ावली थाना हस्तिनापुर, जितेंद्र उर्फ मुन्नू निवासी रामपुर बोरिया थाना बहसूमा, मोनू निवासी निड़ावली, विनोद उर्फ गुुरु जी निवासी कौल थाना मवाना और नौकर गुलजार निवासी मुन्नालाल कस्बा, मवाना को गिरफ्तार कर दो लाख 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने पैशन व पल्सर बाइक और तीन तमंचे व चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। फरार राशिद निवासी निड़ावली की तलाश की जा रही है। तीन आरोपी लूट और चोरी में पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


विनोद गुरुजी है मास्टरमाइंड
एसपी देहात ने बताया कि विनोद उर्फ गुुरुजी पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड है। जो पहले भी लूट करा चुका है। व्यापारी की फैक्ट्री में पांचवी पास कारीगर गुलजार विनोद का दोस्त है। एक माह पहले विनोद ने कहा कि कोई माल नहीं मिल रहा। जिस पर नौकर गुलजार ने कहा कि हमारे मालिक का मुनीम रविवार को कलेक्शन का मोटा पैसा लेकर आता है। बता मैं दूंगा, लूट करा देना। मेरा नाम नहीं आना चाहिए। लूट के बाद विनोद ने साठ हजार रुपये रखकर अन्य पैसे बांट दिए थे।

खास बातें:
मवाना में फर्नीचर व्यापारी के मुनीम से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने नौकर समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार
व्यापारी से शादी समारोह में जाने की बात कहकर नौकर ने ही की मुखबिरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें