फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.51 लाख के जाली नोट जमा कराने पर तीन बैंक प्रबंधकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नोटबंदी के दौरान शहर के तीन बैंकों से दो लाख 51 हजार पांच सौ रुपये के जाली नोट आरबीआई को भेज दिए गए। जांच में खुलासा होने पर आरबीआई की ओर से तीनों बैंक प्रबंधकों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में चार केस दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ल के अनुसार आरबीआई के दावा अनुभाग के प्रबंधक की ओर से इसकी तहरीर पुलिस अधिकारियों को भेजी गई थी। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार पंजाब एंड सिंध बैंक की देहली गेट ब्रांच की ओर से आरबीआई को भेजे गए कैश में 97500 रुपये के पांच सौ के नोट और 1.12 लाख रुपये के एक हजार के पुराने नोट जाली मिले हैं। पंजाब नेशनल बैंक की ईके रोड ब्रांच से आरबीआई को भेेजे गए कैश में भी एक हजार के 39 नोट जाली मिले हैं। बेगमपुल स्थित इंडियन बैंक की ब्रांच से आरबीआई को भेजे गए 500 के 6 नोट जाली निकले हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें