फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिमांड पर हत्यारोपी, पीयूष का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हत्यारोपियों की निशानदेही पर बुधवार दोपहर कंकरखेड़ा पुलिस ने पीयूष चौधरी का शव बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को 22 घंटे की रिमांड पर लिया है। चर्चा है कि पीयूष का शव मंगलवार दोपहर ही बरामद हो गया था।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के खड़ौली गांव में पीयूष चौधरी निवासी दबथुआ सरधना की 13 दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में पीयूष के दोस्त सचिन, मोनू, अजय और रोहित समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज हुआ था। चार दिन पहले अजय और रोहित को देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। जिन्होंने पीयूष की हत्या करना कबूल किया था। पुलिस के मुताबिक पीयूष का मोनू से झगड़ा हुआ था। जिस पर दोस्तों ने पीयूष को ईंटों से कुचलकर मार डाला था। मंगलवार दोपहर दोनों आरोपी जेल भेजे गए थे। बुधवार को एसीजेएम कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 22 घंटे के लिए दोपहर दो बजे से रिमांड पर देने का आदेश किया। जिस पर दोपहर कंकरखेड़ा पुलिस ने कलीना गांव के पास हिंडन नदी से पीयूष के शव को बरामद कर लिया।
नदी में ईंटों के नीचे दबाया था शव
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों ने शव को हिंडन नदी में फेंककर उसे काफी मात्रा में ईंटों से दबा दिया था। ताकि नदी में पानी के बहाव के साथ शव ऊपर न आए। पुलिस ने ईंटें हटाकर शव को निकाला और उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

चेहरे समेत कई जगह चोटों के निशान
पुलिस ने बताया कि पीयूष के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के निशान हैं। पीयूष को आरोपियों ने ईंटों से कुचलकर बेरहमी से मारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पीयूष की मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
परिजनों में मचा कोहराम
बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने पीयूष का शव बरामद होने की पुष्टि की तो पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में गुस्सा है कि हत्या के 13 दिन बाद पुलिस शव को बरामद कर सकी। पुलिस इसे हत्या मानने को ही तैयार नहीं थी। परिवार के लोग अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे थे।
पिस्टल कहां से आई
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया है कि पीयूष की हत्या में मुख्य आरोपी मेरठ कॉलेज का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी और मोनू चौधरी है। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। आरोपी रोहित और अजय का दावा कि पिस्टल ठीक कराने के पैसे न देने पर मोनू व पीयूष में मारपीट हुई थी। सवाल उठता है कि आखिर पिस्टल आई कहां से। हत्या की असली वजह मोनू और सचिन ही बताएंगे।
कड़ी कार्रवाई होगी
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि हत्यारोपी रोहित और अजय की निशानदेही पर रिमांड के दौरान पीयूष का शव बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खास बातें
- 13 दिन बाद मिला हिंडन नदी में पीयूष का शव
- कंकरखेड़ा के खड़ौली गांव में दोस्तों ने ही की थी हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें