फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की निमर्म हत्या, शव भूसे के बोरे में भर कर छिपाया-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ की निर्मम हत्या, हाथ-गर्दन काट ले गए हत्यारे
विज्ञापन


मुरादनगर। थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में अधेड़ की हत्या कर शव को भूसे के बोरे में बंद कर खाली प्लाट पर छिपा दिया गया। हत्यारे मृतक की गर्दन और एक हाथ काट ले गए हैं। अधेड़ चार दिन से लापता था। पुलिस हत्या की वजह पुरानी रंजिश और अवैध संबंध को मान रही है।
थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में हनीफ (55) पशु पालता था और दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। कुछ समय पहले हनीफ ने मकान के पास ही एक प्लाट लिया था। इसमें उसने पशुओं के लिए भूसे का बोंगा रखवा दिया था। हनीफ 30 नवंबर को घर से प्लाट पर भूसा लेने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने हनीफ की तलाश की और न मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार देर रात करीब 10 बजे हनीफ का बेटा वारिस प्लाट से भूसा लेने गया तो वहां दुर्गंध आ रही थी। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। वारिस ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर भूसा हटाया तो भूसे से एक बोरा निकला। बोरा खोलकर देखा तो उसमें हनीफ का शव था। हनीफ की गर्दन और दोनो हाथ गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बेटे वारिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी से एक हाथ बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अवैध संबंध और पुरानी रंजिश मान रही पुलिस
थाना प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हत्यारों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। अवैध संबंधों और पुरानी रंजिश को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या में किसी नजदीकी के हाथ होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें