फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में भर्ती महिला मरीज से दुराचार की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में महिला मरीज से छेड़छाड़
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने के पास एक नर्सिंग होम में भर्ती महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नर्सिंग होम मालिक के बेटे ने चेकअप के नाम पर महिला के साथ ये हरकत की। महिला के शोर मचाने पर उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वो मारपीट कर भाग गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ब्रह्मपुरी थाने के निकट स्थित इंद्रप्रस्थ नर्सिंग होम में टायफायड पीड़ित 23 वर्षीय एक दलित महिला भर्ती थी। आरोप है कि रविवार तड़के चार बजे नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर अरुण वर्मा का बेटा मयंक महिला के कमरे में गया और चेक अप के नाम पर महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो पास सो रही दूसरी महिला ने मयंक को पकड़ने की कोशिश की। इस पर वह मारपीट कर भाग गया। इसके बाद परिजनों ने ब्रह्मपुरी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा आरोपी
प्रभारी एसओ विनय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मयंक के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, एससी एसटी एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मयंक बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। नर्सिंग होम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फुटेज में आरोपी मयंक महिला मरीज के कमरे से निकलता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बेवजह फंसाने की कोशिश
नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर अरुण वर्मा ने बताया कि मरीज के परिजनों पर इलाज का करीब 20-25 हजार से अधिक बिल हो गया था। उन्हें रविवार को छुट्टी देने को भी कह दिया गया था, लेकिन बेवजह ये लोग उनके बेटे पर आरोप लगा रहे हैं। बेटा कमरे में गया जरूर था, लेकिन कुछ ही देर में आ गया था।
खास बात
नर्सिंग होम संचालक के बेटे पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें