फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मीट की दुकानों पर चला पुलिस का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपाइयों द्वारा शिकायत करने के बाद मंगलवार को देहली गेट पुलिस ने कई स्थानों पर अवैध मीट की दुकानों को बंद करा दिया। दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने सख्ती करते हुए जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, तुषार गुप्ता और अन्य कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम एसपी सिटी मान सिंह चौहान का घेराव कर अवैध मीट की दुकानें बंद करने की मांग की थी। एसपी सिटी ने एसओ देहलीगेट को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घंटाघर से लेकर रेलवे रोड तक अतिक्रमण हटवाते हुए अवैध मीट की दुकानें बंद कराई। घंटाघर से थाना रोड पर भी पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी। कोटला बाजार में पुलिस पहुंची तो दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामा होता देखकर कोतवाली थाने की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने छतरी वाले पीर से जली कोठी तक भी अवैध तरीके से सामान को हटवाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विरोध करने वाले युवक को पकड़ा
दिल्ली रोड पर मीट की दुकान बंद कराते समय दुकानदार फैसल ने पुलिस से कहा कि साहब या तो उसकी रोजी रोटी है। इस पर एसओ भड़क गये और युवक को थाने भेज दिया। पुलिस ने दुकान को बंद करा दिया। बाद में पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए परिजनों के माफी मांगने के बाद युवक को छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें