फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ग्राम सैफपुर कर्मचंदपुर से चार दिन पूर्व प्रेमी के साथ लापता हुई किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को गणेशपुर तिराहे से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि उक्त किशोरी मनोहरपुर कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ चली गई थी। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त किशोरी को मेरठ में महिला थाने भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ब्रह्मचारिणी मां की पूजा-अर्चना की
हस्तिनापुर। नवरात्र के अवसर पर पांडव टीला स्थिति मां काली के मंदिर पर दूसरे दिन शुक्रवार को ब्रह्मचारिणी माता की पूजा अर्चना की गई। मठ पुरोहित आशीष शुक्ला ने भक्तों को नवरात्रों में होने वाले पूजन एवं व्रत आदि की जानकारी दी। यहां जयंती माता पूजन, नवग्रह देवता, अग्नि देवता, प्रव्याधि देवता, सातधृत मात्रिका, सर्वतोभद्र क्षेत्रपाल, हनुमान, शिव पूजन संपन्न कराया। आज पूरे दिन हुई बरसात के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। यहां यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। यहां पं आशीष शुक्ला एवं कमेटी सदस्यगण बालेश्वर, पप्पू, अमित, गगन, कैलाश, रामपाल, मनिंदर कुमार, पं. परशुराम तिवारी, मनेाज, गगन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें