फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में नौकरी के बहाने विदेश में कराई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में बंधक बनाकर कराई सफाई
विज्ञापन

मेरठ। मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवानेे के नाम पर एक गिरोह ने शहर में एक दर्जन से अधिक छात्रों से चार-चार लाख रुपये की ठगी कर ली। विदेश में छात्रों को बंधक बना लिया और उनसे सफाई करवाते हुए उत्पीड़न किया। शुक्रवार को पीड़ितों ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

टीपीनगर क्षेत्र के पुष्प विहार निवासी अभिनव चौधरी ने बताया कि वह बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। जबकि जानी क्षेत्र के रामपुर पावटी निवासी सौरभ राणा पॉलीटेक्निक का छात्र है और दिनेश विहार निवासी अमित कुमार बीए का छात्र है। उन्होंने एसपी देहात से कहा कि बागपत रोड निवासी तीन युवकों ने उनसे मर्चेंट नेवी में अफसर रैंक पर नौकरी लगवाने की बात कही। साथ ही उन्होंने प्रत्येक युवक से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये कैश लेकर लखनऊ में एसटीसीडब्लू का कोर्स करवाया। बाद में मलेशिया की एक कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर प्रत्येक से ढाई लाख रुपये लिए। जिसके बाद उन्हें मलेशिया भेज दिया। आरोप है कि वहां उन्हें बंधक बनाकर सफाई करवाई गई। पीड़ितों ने कहा कि उनके अलावा सात से आठ युवकों से भी ठगी की गई। मामले में टीपीनगर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी देहात राजेश कुमार ने एसओ टीपीनगर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खास बात
मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के बहाने एक दर्जन के अधिक छात्रों से चार-चार लाख ठगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें