सरधना। कालंद चुंगी के निकट मंगलवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन गोतस्करों को पकड़ कर बुधवार को चालान कर जेल भेज दिया। गोतस्करों के पास से मेटाडोर से दो गाय बरामद हुई, पुलिस के अनुसार ये गाय काटने के लिए ले जा रहे थे।
कोतवाली पुलिस को मंगलवार की रात में गोकशी के लिये एक महेंद्रा पीकअप में लादकर गाय कालंद चुंगी की तरफ से नगर की तरफ को लेकर आने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस चौकी बस स्टेंड प्रभारी दिनेश सिंह टीम के साथ कालंद चुंगी के निकट वाहन चेकिंग करनी शुरू कर दी। रात करीब साढे आठ बजे कालंद की तरफ से एक महेंद्रा पीकअप गाड़ी आती दिखाई दी, जिस पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी चालक पुलिस को देख गाड़ी संत चार्ल्स इंटर कॉलेज की तरफ लेकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया और नवाबगढ़ी के निकट घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने चालक समेत तीन को गाड़ी से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान छुरी व रस्सी आदि भी गाड़ी में मिली। जिससे गौकशी के लिये गाय ले जाने की पुष्टि हुई। पुलिस को पूछताछ में पकडे़ गये लोगों ने अपने नाम, इस्लाम पुत्र सुलतान, सुरेश पुत्र रमेश गिरि व शाहिद पुत्र हबीब बताए।