फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां की लव मैरिज कराने में मारा गया प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लव मैरिज का गवाह बनने में मारा गया प्रधान
विज्ञापन

मेरठ। खोड़ दयालपुर हस्तिनापुर के प्रधान अर्जुन की हत्या दो बच्चों की मां की अपने पड़ोसी युवक से कोर्ट मैरिज कराने और महिला को जबरन रोकने पर पनपी रंजिश में हुई थी। पुलिस ने महिला के दूर के रिश्तेदार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी देहात राजेश कुमार और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने मंगलवार को इस केस का खुलासा किया। एसएसपी के अनुसार बीती 18 मई को हस्तिनापुर के खोड़ दयालपुर के प्रधान अर्जुन की दिनदहाडे़ हत्या हुई थी। जिसमें नामजद विपिन, सुमित और बिट्टू निवासी पाली हस्तिनापुर दबोच लिए गए जबकि नामजद राजेंद्र व सोनू की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन

यहां से हुई शुरुआत
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि बहसूमा क्षेत्र के भंडौरा गांव में उनकी रिश्तेदारी है। जहां से दो बच्चों की मां अपने पति के मौसेरे भाई के बेटे रोहित निवासी खोड़ दयालपुर के साथ चली गई थी। रोहित अपने ग्राम प्रधान अर्जुन के संपर्क में था। अर्जुन ही रोहित व महिला को लेकर कचहरी गया, जहां पर उनकी कोर्ट मैरिज कराई। इसकी जानकारी लगने पर महिला के परिजनों से प्रधान से संपर्क किया था।
परिजनों ने बनाया दबाव
महिला के परिजनों ने प्रधान अर्जुन से कहा कि महिला के दो बच्चे हैं। मां के बगैर वह कैसे रहेंगे। महिला को उसके पति के साथ भिजवा दो। आरोप है कि प्रधान नहीं माना और बोला कि उन्होंने शादी कर ली है। अब ऐसा नामुमकिन है। जिस पर महिला के दूर के रिश्तेदारों विपिन, सुमित, बिट्टू, राजेंद्र और सोनू ने प्रधान को ही रास्ते से हटाने की प्लानिंग बना ली थी।
पंचायत में बुलाकर भून डाला
एसएसपी ने बताया कि वारदात वाले दिन महिला और रोहित के परिजनों की अलीपुर मोरना गांव में पंचायत थी। जिसमें प्रधान को भी बुलाया गया था। प्रधान का भाई मोनू पंचायत में पहुंच गया था। प्रधान पंचायत में जाने के लिए गांव से निकला तो रास्ते में विपिन, सुमित, बिट्टू, राजेंद्र और सोनू ने उसे गोलियां से भून डाला था।
विज्ञापन

नहीं मारते तो हम मरते
आरोपी सुमित बीए का छात्र है। बिट्टू की मां हस्तिनापुर की ब्लॉक प्रमुख रही है। विपिन किसान है और लूट के मामले में जेल जा चुका है। तीनों आरोपी महिला के दूर के रिश्तेदार हैं। प्रेसवार्ता में आरोपियों ने दावा किया कि प्रधान को हम नहीं मारते तो वह हमें मार देता। प्रधान गैस एजेंसी के लूट के मामले में जेल से छूटकर आया था।


खास बातें:
- दयालपुर के ग्राम प्रधान अर्जुन हत्याकांड का खुलासा
- दो बच्चों की मां का कराया था प्रेम विवाह, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें