फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स लूटकर पुलिस के सामने भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्स झपटा, बेटी दौड़ी, लोग बने तमाशबीन
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेशाम स्कूटी सवार महिला का पर्स झपट लिया और पुलिस के सामने से फरार हो गए। वहीं महिला की बहादुर बेटी बदमाशों के पीछे दौड़ी तो पुलिस भी उनके पीछे दौड़ पड़ी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। उधर, लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे।
घटना शुक्रवार शाम छह बजे की है। आरके पुरम निवासी सब्जी आढ़ती मुकेश शर्मा की पत्नी आशा शर्मा और बेटी आयुषी बेगमपुल से शॉपिंग कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। आयुषी स्कूटी चला रही थी और आशा पीछे बैठी थी। आशा के अनुसार दिल्ली रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाश उनसे पर्स झपटकर भाग गए। वह स्कूटी से गिर गई। इस पर बेटी आयुषी ने स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया। आयुषी के अनुसार दिल्ली चुुंगी पर चेकिंग कर रही पुलिस के सामने से ही बदमाश रिठानी की ओर फरार हो गए। आयुषी के कहने पर दो पुलिस कर्मियों ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए । घटना की सूचना पर भाजपा नेता राकेश गौड़, समाज सेवी तुषार गुप्ता और महिला के परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और तहरीर दी। परिजनों के अनुसार पर्स में करीब 40 हजार की नगदी, करीब 10 ग्राम सोने के जेवर, आधार, पैन कार्ड आदि जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


लोग मदद करते तो पकड़े जाते बदमाश
वारदात के बाद आयुषी चोर-चोर चिल्लाती हुई बदमाशों का पीछा कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई लोग तमाशा देखते रहे। कोई भी मदद को आगे नहीं आया। आयुषी को इस बात का मलाल है कि यदि पब्लिक ने थोड़ा साथ दिया होता तो बदमाश पकडे़ जाते। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि पर्स में नगदी और सामान को लेकर महिला स्पष्ट नहीं बता पा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जाएगा। वहीं भाजपा नेता राकेश गौड़ ने बताया कि दिल्ली चुंगी के आसपास ही कोई गैंग सक्रि य है। कुछ दिन पहले भी यहां बदमाशों ने रिठानी की एक महिला से पर्स झपटा था।
विज्ञापन


चेकिंग पर उठे सवाल
इस वारदात के बाद पुलिस चेकिंग के तरीके और यूपी 100 की व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई। सवाल उठता है कि चेकिंग कर रही पुलिस बदमाशों को क्यों नहीं पकड़ सकी। अक्सर देखा जाता है कि चेकिंग के दौरान पुलिस खानापूर्ति कर चालान का कोटा पूरा करती रहती है। अक्सर बाहरी जनपदों के नंबर वाले वाहनों को रोका जाता है।

खास बात
दिल्ली रोड पर महिला का पर्स झपट पुलिस के सामने से भागे बदमाश
महिला की बेटी बदमाशों के पीछे दौड़ी तो पुलिस ने भी किया पीछा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें